बिल्थरारोड (बलिया)। उभाँव थाने के दो कांस्टेबल का ड्यूटी पीआरबी डायल 112 नंबर जिला मुख्यालय पर लगा हुआ था। ड्यूटी कर वापस लौटते रविवार की देर रात करीब 10 बजे मालदा चट्टी के समीप अचानक एक कुत्ते बाईक के सामने आ गया जिसे बचाने में बाइक असंतुलित होकर पलट गई।
जिसमें दोनों कांस्टेबल घायल हो गए सूचना मिलते ही उभाँव थाने की पुलिस मालदा चट्टी पहुंचकर दोनों घायल कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के लिए सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया जहां पर प्रथमिक उपचार के बाद एक कांस्टेबल कमलेश कुमार 32 वर्ष जो की बाइक चला रहा था। गंभीर रूप से घायल हो गया तो वही प्रदीप यादव 40 वर्ष को मामूली चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..