ब्रेकिंग न्यूज़: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को मिली हाई कोर्ट से ज़मानत

शाहीन बनारसी
प्रयागराज। पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर की इलाहबाद हाई कोर्ट ने ज़मानत मंजूर कर लिया है। बताते चले कि विगत कई माह से अमिताभ ठाकुर जेल में बंद है। उनके ऊपर अतुल राय प्राकरण में पीडिता को प्रताड़ित करने का आरोप है।

इस आत्मदाह में पीडिता की इलाज के दरमियान मौत हो गई थी। जिसके बाद जाँच के उपरांत पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी हुई थी। इस अमिताभ ठाकुर पर पुलिस कार्यवाही के दरमियान बाधा पहुचाने का भी आरोप है। आज मिली ज़मानत के बाद अमिताभ ठाकुर के जेल से बाहर आने के रास्ते साफ होते दिखाई दे रहे है। अमिताभ ठाकुर को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस राजीव सिंह की बेंच ने दिया है।











