भानपुरी खजुरिया में मानव तस्करी के रोकथाम हेतु एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जिले के इंडो नेपाल सीमा पर लगातार मानव तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं जिसको लेकर सीमा पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाती हैं। इसी को लेकर इंडो नेपाल सीमा के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरी खजुरिया में शनिवार को सीमा पर तैनात 49 वी वाहिनी कमलापुरी के कंपनी कमांडर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने अपने जवानों के साथ मिलकर गांव में ही मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया।












