इटावा: सड़क हादसे में 6 लोगो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मो0 कुमेल
कानपुर। आज दोपहर में हुवे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के इलाज चल रहा है जहा उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना थाना सैफई क्षेत्र के नगला राठौर के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ ही राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। मृतकों में मंजीत शिव प्रसाद (27) निवासी धरबार जसवंत नगर, सधान (23) पुत्र गुलजार निवासी कटरा कूपचंद्र जसवंत नगर, ब्रजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र मोहन निवासी जसवंत नगर, विशेष (25) पुत्र मुनीम निवासी जसवंत नगर, करण (29) व एक अन्य शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का समुचित उपचार करवाने का निर्देश दिया है।











