कनाडा की मस्जिद में घुसे नफरती युवक ने किया नमाजियों पर हमला, कोई हताहत नही, हमलावर गिरफ्तार, कनाडा के पीएम ने किया घटना की निन्दा

आफ़ताब फारुकी
डेस्क। कनाडा में कल शनिवार को मस्जिद में मौजूद लोगो पर हमला किया गया। टोरंटो के उपनगर मिसिसागा में स्थित मस्जिद में एक 24 साल का युवक कुल्हाड़ी और बीयर स्प्रे लेकर घुसा था और मस्जिद में मौजूद लोगो पर उसने हमला कर दिया। बताते चले कि इस हमले कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुए है।

इस घटना की टोरंटो के मेयर और ओंटारियो के प्रांतीय प्रधानमंत्री सहित अन्य सार्वजनिक हस्तियों ने भी निंदा की है। मस्जिद के इमाम इब्राहिम हिंद ने हमलावर को वश में करने वाले नमाजियों के साहस की तारीफ की। उन्होंने एक ट्वीट के जरिये कहा, “हमारा समुदाय कभी नहीं टूटेगा और हम डरने से इनकार करते हैं।” जून में ओंटारियो में एक शख्स ने जानबूझकर पाकिस्तानी मूल के कनाडाई परिवार पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।











