गुरुग्राम: घर में बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे बम निरोधी दस्ता और पुलिस

आदिल अहमद
डेस्क। गुरुग्राम के एक घर में बम मिलने की सुचना से हडकंप मच गया है। बम मिलने की सुचना पर पुलिस और बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बताते चले कि गुरुग्राम सेक्टर-31 के एक मकान में ग्रेनाइट बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है।

हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे। पुलिस महानिदेशक आज गुरुग्राम में ही हैं और पुलिस पासआउट परेड में शामिल होने आई हैं। उनके साथ ही कार्यक्रम में अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।











