प्राथमिक विद्यालय में एसएसबी द्वारा किया गया नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां लगातार समाज हित में कोई ना कोई कार्य किया करती रहती है। इसी को लेकर एक बार फिर एसएसबी के जवानों के द्वारा एक नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

मानव चिकित्सा शिविर में मौके पर पहुंचे 179 ग्रामीणों ने सेवा का लाभ उठाया। जिसमें 52 पुरुष 49 बच्चे व 69 महिलाये शामिल रहीं। इसके साथ ही पलिया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास टीम के द्वारा एचआईवी का टेस्ट भी किया गया। जिसमें 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल रही।











