बाइक की आपस में हुई टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के हल्दी रामपुर पनिसरा ग्राम सभा के समीप बुधवार को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और ट्रैक्टर से ओवरटेक कर समय सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। संजोग अच्छा रहा कि ट्रक के चपेट में युवक नहीं आया। नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

घायल युवक बेलौली रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर मारूखपुर निवासी बताया जा रहा है, जो की अपने साली को उभाँव थाना क्षेत्र के बहुता कुशहा ग्राम सभा छोड़ कर अपने घर जा रहा था कि रास्ते में यह घटना घट गई। जबकि दुसरे बाइक सवार को मामूली चोट लगी और वह अपना बाइक लेकर चलता बना।











