बुल्डोज़र चलाने वाले समस्याओं पर बात नही करते हैं, छात्रो के जज्बातों से खेलते है: प्रियंका गांधी

मुकेश यादव
मऊ: आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मऊ में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचीं। इस दरमियान प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुवे जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि छात्रो के जज्बातों से सरकार खेल रही है।
बुलडोज़र चलवाने वाले समस्याओं पर बात ही नही करते है। बिना किसी का नाम लिए कहा कि पाकिस्तान, चीन और अपराधियों पर बुलडोजर चलाने की बात करने वाले लोग समस्याओं पर बात नहीं करते। कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम योगी मंचों से 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं।

प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख रोजगार के पद खाली हैं। भाजपा वाले छात्रों के जज्बातों से खेल रहे हैं। भाजपा, सपा व बसपा नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढे मे ढकेल रहे हैं। सरकार में लोगों को गरीब व अशिक्षित रखना जारी है। इस दरमियान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में छुट्टा पशुओं को रोजगार के अवसर के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। दो रुपये किलो वहां गोबर खरीद रहे हैं। कहा कि इस चुनाव में आप को तय करना है की आपको क्या चाहिए। आप सभी को प्रदेश की दिशा व दशा तय करनी है। जाति व मजहब से हटकर देश के लिए वोट करें। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।











