मध्य प्रदेश: सड़क किनारे युवक की पिटाई प्रकरण में एएसआई और दो पुलिस आरक्षक हुवे सस्पेंड

तारिक़ खान
भोपाल: मध्यप्रदेश के इंदौर के हीरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को देर रात बीच सड़क एक युवक की पिटाई करते और उसके सारे कपड़े उतारकर उसे घसीटकर सड़क के किनारे ले जाते हुए पुलिस कर्मियों का एक वीडियो वायरल हो गया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पिटाई के शिकार हुए युवक ने स्वयं कपड़े उतार दिए थे और वह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। उसके साथ कुछ अन्य युवक भी थे जिन्होंने पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने पर अपशब्द कहे थे और डंडा भी पकड़ लिया था।











