विधानसभा चुनाव परिणाम पर उप्र कांग्रेस की समीक्षा बैठक

मुकेश यादव
लखनऊ. उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे, कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन एवं भविष्य की रणनीति को लेकर मंगलवार को कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।

बैठक में सबने मिलकर राय बनायी कि कांग्रेस पार्टी को संगठन में ज़रूरी बदलाव करते हुए तुरंत लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटना होगा। वर्तमान नतीजों से सीखते हुए हमें जनता के मुद्दों पर संघर्ष एवं लोकसभा चुनावों की जमीनी स्तर की रणनीति अभी से तैयार करनी होगी।











