“RRR” को मिल रही है बम्पर सफलता, महज़ तीन दिनों में ही कमा डाले 125 करोड़ से ज्यादा

शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: एनटीआर और आलिया भट्ट जैसी स्टारर फिल्म “RRR” सफलता के परचम अपने गाड रही है। बाहुबली फ्रैंचाइजी के बाद राजामौली की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म का लोग कब से रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन धूम मचा कर रख दिया। दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म ने छप्पड़ फाड़ कमाई की। कल तीसरे दिन यानी रविवार को भी राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म में जबरदस्त कामयाबी की तरफ कदम बढ़ा रखा है।

तीसरे दिन आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना ने फिल्म ने लगभग 20 करोड़ का बिजनेस किया। राजामौली की यह पीरियड ड्रामा फिल्म केवल तेलुगू रीजन से अब तक लगभग 125.74 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 25 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 74.11 और दूसरे दिन 31.63 करोड़ का बिजनेस किया। एक नजर डालते हैं RRR के बिजनेस पर।











