फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सिंगाही खुर्द निवासी हिफाजत अली की पत्नी जासमीन ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक जासमीन की दो संताने हैं, जो कि 2 लड़कियां हैं, जिससे अक्सर घर में घरेलू कलह होती रहती थी और वही घर में आर्थिक तंगी भी लगातार बनी रहती थी। जिसके चलते जासमीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।











