भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को हरा कर सपा के अतुल प्रधान ने 2017 में अपनी हार का हिसाब किया बराबर

आदिल अहमद
डेस्क: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले मेरठ के सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम सपा के अतुल प्रधान से चुनाव हार गए है. मेरठ की सरधना सीट से संगीत सोम विधायक थे, लेकिन इस बार राह आसान नहीं लग रही थी।
शुरुआती गिनती में संगीत सोम भले बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन दोपहर बाद अतुल प्रधान से पीछे हो गए। इसके बाद अतुल प्रधान फिर पीछे नहीं हुए। यहां से कांग्रेस ने सैय्यद रियानुद्दीन तो बसपा ने संजीव धामा को मैदान में उतारा था।












