वाराणसी: पंचाईतिया कुआं पर आखिर हो ही गई पंचाईत, सपा भाजपा कार्यकर्ताओं में बहस, पुलिस ने सम्भाला मोर्चा, मंत्री नीलकंठ को पहचानने से इंकार कर समर्थको सहित बूथ के अन्दर जाने से सुरक्षाकर्मियों ने रोका

शाहीन बनारसी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में चुनावी समर अपने शबाब पर पहुच कर आज आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस आखरी चरण में वाराणसी का मतदान जारी है। कुल 9 जिलो की 54 सीटो पर मतदान हो रहा है। चंदौली, चकिया, सोनभद्र, राबर्ट्सगंज, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण यहाँ पोलिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही होगी। बकिया बची सभी 51 सीट पर मतदान का समय शाम 7 बजे तक रहेगा।

इस दरमियान वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थति कोनिया प्राथमिक विद्यालय पर बनाए गए पोलिंग बूथ पर मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी के साथ पुलिस की जमकर बहस हुई। बाहरी फोर्स के द्वारा मंत्री को पहचानने से इंकार कर उनके समर्थको सहित अन्दर जाने से रोक दिया गया था। वही सपा नेताओं का आरोप था कि भाजपा नेताओ के द्वारा बूथ के बाहर प्रचार किया जा रहा था। इस दरमियान विवाद की सुचना मिलते ही थाना प्रभारी आदमपुर मय दल बल मौके पर पहुच कर विवाद का निपटारा करवाया। मौजूदा समय में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
वाराणसी ने किया सुबह 11 बजे तक 21.19 फीसद मतदान
384 पिण्डरा- 22.2%
385 अजगरा- 23.5%
386 शिवपुर- 21.9%
387 रोहनिया- 21.9%
388 वाराणसी उत्तरी- 21.21%
389 वाराणसी दक्षिणी- 17.36%
390 वाराणसी कैण्ट- 18.5%
391 सेवापुरी- 23.06%
जनपद का कुल मतदान सुबह 11 बजे तक 21.19% रहा











