हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जज को जान से मारने की मिली धमकी

आदिल अहमद
बेंगलुरु: कर्नाटक हाई कोर्ट के जज रितु राज अवस्थी को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी 15 मार्च को हिजाब पर फैसला सुनाने वाले जज को मिली है। खबर है कि सोशल मीडिया पर धमकी भरा एक वीडियो सामने आया था। वकील उमापति एस ने आरोप लगाया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो संदेश मिला। जिसमें मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी को “हत्या की धमकी” दी गई थी।

वकील ने आरोप लगाया कि वीडियो ” तमिलनाडु (शायद मदुरै जिले) से भेजा गया है। वकील ने कहा, ” कर्नाटक के माननीय मुख्य न्यायाधीश को यह कहकर धमकी दी गई कि उन्हें मालूम है कि मुख्य न्यायाधीश घूमने के लिए कहां जाते हैं। “इस धमकी में झारखंड के न्यायाधीश की हत्या का भी जिक्र किया जा रहा है। आपको बता दें कि हिजाब पर सुनाए गए कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।











