अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई हिरण की मौत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से आए दिन वन्यजीव भोजन की तलाश में भटक कर रिहाईशी इलाके में पहुंच जाते हैं। वही एक बार फिर जंगल से भटक कर एक हिरण रिहाईशी इलाके के नजदीक पहुंच गया, जहां पर सड़क पार करते वक्त एक अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही वन रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि इस हिरण की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी, जिसकी उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष है। फिलहाल अज्ञात वाहन के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।











