आयकर विभाग ने कथित टैक्स चोरी मामले में शिवसेना नेता और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जाधव से संबंधित 5 करोड़ रुपये के फ्लैट सहित 41 संपत्तियां किया कुर्क

आफताब फारुकी
मुंबई: आयकर विभाग ने कथित टैक्स चोरी के एक मामले में शिवसेना नेता और बृहन्मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जाधव से संबंधित 5 करोड़ रुपये के फ्लैट सहित 41 संपत्तियां कुर्क की हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में भायखला में बिलखड़ी चैंबर बिल्डिंग में 31 फ्लैट, बांद्रा में 5 करोड़ रुपये का फ्लैट और भायखला में होटल क्राउन इंपीरियल शामिल हैं।

आयकर विभाग ने शिवसेना नेता विलास मोहिते और विनीत जाधव के करीबी सहयोगियों को अपना बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था, लेकिन उनमें से कोई भी पेश नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि विलास मोहिते यशवंत जाधव की बीएमसी के काम की देखरेख करते थे, जबकि विनीत जाधव बिमल अग्रवाल की कंपनी न्यूजहॉक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। गौरतलब है कि बिमल अग्रवाल वही शख्स हैं, जिनका नाम परमबीर सिंह रंगदारी मामले में सामने आया था।











