एनसीबी ने मुम्बई एयरपोर्ट पर पकड़ी करोडो की हिरोईन

आफताब फारुकी
डेस्क: एनसीबी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 3.98 किलो हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 24 करोड़ रुपये बताया गया है।

ट्रॉली बैग की जांच के दौरान बैग में हेरोइन के चार पैकेट मिले। ये बैग में बनाई गई विशेष खोल में छिपाकर रखे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि 2021 में भी एनसीबी ने दक्षिण अफ्रीका से आई एक महिला के पास से 3.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। उसे भी मुंबई एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार किया गया था।











