प्रयागराज: एक ही परिवार के 5 लोगो की धारदार हथियार से हुई हत्या, 1 महिला गंभीर रूप से घायल, हत्यारों ने हत्या के बाद घर में लगाईं आग
तारिक़ खान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगो की हत्या का मामला सामने आया है। जहाँ एक ही परिवार के 5 लोगो पर धारदार हथियार से हमला किया गया है जिनमे 4 लोगो की मौत हो गई है जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतको को पत्थर से भी पीटा गया है। सभी मृतको का क़त्ल बड़ी बेरहमी से किया गया है।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव का है। जहाँ एक ही परिवार के 4 लोगो की हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। इनमें दंपत्ति के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। बताते चले कि हत्यारों ने हत्या करने के बाद घर में आग भी लगा दिया।
वही जब लोगो ने भोर में घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं। जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की? इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर पहुँच चुके है और जांच पड़ताल जारी है। फॉरेन्सिक टीम और डॉग स्क्वायट की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई है और जांच में जुटी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..