बस की चपेट में आने से लेखपाल की हुई मौत, साथी चोटिल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेल्थरारोड-रसड़ा राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब 4 बजे ग्राम बिड़हरा मंदिर के सामने एक बस की चपेट में आने से शम्भूनाथ राम (51) की मौत हो गयी। वहीं उनके साथी बादशाह राम (61) चोटिल हो गये। घटना की सूचना पाकर उभांव पुलिस ने शम्भूराम के शव को कब्जे में लेकर पीएम कार्यवाही हेतु लेकर चली गयी।

वापसी में ग्राम बिड़हरा मंदिर के सामने पीछे से एक दूसरी बाईक वाला धक्का मार कर भाग निकला, जिससे बाईक असंतुलित होकर पलट गयी। उसी में दोनो लोग सड़क पर गिर गये इसी बीच सामने से बस आ गयी और उसकी चपेट में आने से शम्भूनाथ राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। चोटिल हालत में एम्बुलेंस के सहारे बादशाह राम का प्राथमिक उपचार सीएचसी सीयर में कराया गया।











