रुड़की धर्म संसद रोके जाने के बाद अब हरिद्वार प्रशासन ने भी अपने यहाँ होने वाली महापंचायत पर लगाई रोक, दफा 144 लागू

आदिल अहमद
डेस्क। हरिद्वार प्रशासन ने अपने यहाँ होने वाली महापंचायत पर रोक लगा दिया है। दरअसल, रुड़की धर्म संसद रोके जाने के बाद ही हरिद्वार ने ऐसा कदम उठाया और अपने यहाँ होने वाले महापंचायत पर रोक लगा दिया। हरिद्वार जिला प्रशासन ने मंगलवार को हिंदू धर्मगुरुओं द्वारा एक महापंचायत की घोषणा के बाद दादा जलालपुर गांव के 5 किमी के दायरे में दफा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के रुड़की में बुधवार को होने वाली धर्म संसद पर पुलिस ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने रुड़की में धारा 144 भी लगा दी है और धर्म संसद के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ आयोजकों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद ये कदम उठाए हैं।











