वाराणसी: दबंगई दिखाने के लिए हाथो में रिवाल्वर ले फोटो खिचवाने का शौक पड़ सकता है दुर्गाकुंड निवासी इस युवक पर भारी, फोटो हुआ वायरल

ए0 जावेद
वाराणसी: सिर्फ कोरी दबंगई दिखाने के लिए हाथो में असलहा लेकर फोटो खिचवाना अब फैशन जैसा बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ऐसे शेखचिल्लियो पर कार्यवाही भी करती है। मगर ऐसे युवको का मनोबल कम होने का नाम नही ले रहा है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर ऐसे युवक अपनी कोरी दबंगई दिखाने के लिए तस्वीरे पोस्ट किया करते है। ताज़ा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होता वाराणसी का बताया जा रहा है।

@SatishBharadwaj @Uppolice @ACPBhelupurVNS @PraveensinghPPS @adgzonevaranasi @dgpup @Addldcpkashivns
कृपया संज्ञान ले https://t.co/INpkwVuzGj— मुकेश पत्रकार (@Mukeshy22967473) April 30, 2022
वायरल हो रही तस्वीर के सम्बन्ध में एक सोशल मीडिया यूज़र ने फोटो पोस्ट करते हुवे लिखा है कि “हाथ में रिवाल्वर, बाप को बताये दरोगा, ऐसा है दुर्गाकुंड निवासी शिवम् पाठक।” फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही इस सम्बन्ध में इस्पेक्टर भेलूपुर ने बात करते हुवे कहा है कि ऐसा कोई प्रकार संज्ञान में नही आया है। आने पर मामले की जाँच होगी और कार्यवाही होगी।











