अयोध्या: बारात से लौटते वक्त नहर में गिरी कार, 3 की मौत, 2 गंभीर

तारिक़ खान
अयोध्या। कल गुरूवार की देर रात बारात से वापसी के समय एक कार नहर में गिर गई। हादसा देर रात करीब 10:30 बजे का है। मामला अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के रंगोली के पास का है जहाँ कल देर रात बरात से लौटते वक्त एक कार नहर में गिर गई। कार में 5 लोग सवार थे, जिनमे से 3 की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जन सहयोग की मदद से मौके से नहर से सभी को निकलवाया गया, जिसमें विजय कुमार पांडे व अरविंद कुमार को बचा लिया गया। जबकि, अतुल पांडे, रवि शर्मा व श्रवण पांडे की मृत्यु हो गई। सभी को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जिसमें विजय पांडे व अरविंद कुमार पांडे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर अधिकारी व एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही। गाड़ी को नहर से बाहर निकलवाने का प्रयास चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह ने बताया कि घायल व मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है।











