अवैध नशीली दवाइयों की खेप के साथ पलिया पुलिस ने धर दबोचा एक तस्कर
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का सिलसिला जारी है तो वहीं अब पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले तस्कर युवकों के द्वारा नशीली दवाइयों की तस्करी की जा रही है वही आए दिन इन नशीली दवाइयों के साथ तस्कर पकड़े भी जाते हैं। वही एक बार फिर पलिया कोतवाली पुलिस ने नेपाल तस्करी कर ले कर जा रहे अवैध नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पलिया कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव ने अपने हमराहियों के साथ मिलखर मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही पलिया गौरीफंटा रोड के सिंगहिया तिराहे से एक नेपाली युवक को अवैध नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया,जिसके पास से 900 टेबलेट अल्प्रासेफ,नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं, वही पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम महेश कुमार चंद्र पुत्र धन बहादुर चंद्र निवासी ग्राम सुक्खड़,धनगढ़ी जिला कैलाली राष्ट्र नेपाल बताया है, जिसके बाद पकड़े गए तस्कर युवक को कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध संख्या 178/ 2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..