जारी है इधन तेलों के दामो में इजाफा, 15 दिनों में रु0 9.20 बढ़ा पेट्रोल का दाम

आफताब फारुकी
डेस्क: आज फिर पेट्रोल और डीजल दोनों ही एक लीटर पर 80 पैसे महंगे हो गए हैं। पिछले 15 दिनों में यह 13वीं बढ़ोतरी है। इन 15 दिनों में ईंधन तेल में देश में 9.20 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ गई है। सोमवार को तेल के दामों में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।












