देहरादून से पलिया आ रही टूरिस्ट पैसेंजर बस भीरा-पलिया मार्ग के शारदा पुल के पास अनियंत्रित होकर रोड से उतरी, बाल बाल बचे यात्री

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जिले मैं उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर रोड से खाई में उतर गई गनीमत यह रही कि बस में यात्रा कर रहे किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

वही गनीमत रही कि बस चालक ने बस को काबू में कर लिया, जिससे बस पलटने से बच गई, उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में यात्रियों को बस से बाहर निकाला। जिस से बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए और किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी।











