दो बाइक की आपस में हुई टक्कर, 3 घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के समीप सोमवार को दो बाईक के टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।












