पंजाब: झोपडी में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

आदिल अहमद
डेस्क। आज बुद्धवार की सुबह पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा पंजाब के लुधियाना की है जहाँ पर एक झोपडी में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक ही परिवार के उस झोपडी में रहने वाले 7 लोग जिन्दा जल गये। हादसे की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

झोपडी में मौजूद लोगो में सुरेश सैनी (55), रोशनी देवी (50), राखी कुमारी (15), मनीषा कुमारी (10), चंदा कुमारी (08), गीता कुमारी (06), सनी (02) की मौत हुई है। वहीं हादसे में सिर्फ राजेश कुमार ही जिंदा बचा है। ये सभी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। खाना खाने के बाद परिवार रात करीब 8 बजे सोया था।











