बीजेपी नेता किरिट सौमेया पर आरोप लगाते हुए बोले संजय राउत: “कश्मीर फाइल से भी बड़ी फाइल है INS विक्रांत फाइल”

आफ़ताब फारुकी
डेस्क। शिवसेना संजय राउत प्रवर्तन निदेशालय(ED) की अपने ऊपर कार्यवाही के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमलावर हुए है। संजय राऊत ने एक आरटीआई का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी के दिग्गज नेता किरीट सोमैया ने आई एन एस विक्रांत को बचाने के लिए आम जनता से पैसे जमा किए थे और दावा किया था कि वो पैसे राजभवन को दिए जायेंगे। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत के मुताबिक आरटीआई से पता चला है कि राजभवन तक वो पैसे पहुंचे ही नहीं।

इस मामले के बारे में ईडी ने बताया कि अभी 11.15 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की गई है। इसमें से 9 करोड़ की प्रॉपर्टी प्रवीण राउत की है, वहीं 2 करोड़ की प्रॉपर्टी संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत की है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद संजय ने ट्विटर पर लिखा- असत्यमेव जयते।











