शर्मनाक: डिप्टी जेलर के पार्षद पति का पोर्न मूवी जैसा वीडियो हुआ वायरल, जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करवाने के नाम पर शारीरिक शोषण का लगा बड़ा आरोप, जांच का हुआ आदेश

आदिल अहमद
डेस्क: जेल में बंदियों से मिलने आने वाली महिलाओं को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने वाली डिप्टी जेलर के पति की काली सच्चाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। डिप्टी जेलर का पति जेल कॉलोनी के पास में ही सभासद भी है। बाराबंकी जिले में डिप्टी जेलर के सरकारी आवास से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सिद्धार्थनगर जिले में तैनात एक महिला डिप्टी जेलर के सभासद पति का बताया जा रहा है।

जेल कॉलोनी के लोगों की माने तो यह खेल लंबे समय से चल रहा था। लोग जब इन हरकतों से तंग आ गए तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि जेल आवासीय परिसर का बेहद आपत्ति जनक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा शख्स राम तीरथ जेल के कोई कर्मचारी नहीं हैं, ये जेल वार्ड के सभासद है। वही मामले में जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि इनकी पत्नी गीता रानी पूर्व में हेड वार्डन थी। इनका यहां से स्थानांतरण हो चुका है। इन्ही के नाम सरकारी आवास आवंटन है। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान नहीं हो पाई है। इनकी पत्नी को नोटिस भेज कर जांच की जा रही है।











