शिक्षा एक समान के तहत प्राथमिक विद्यालय में बटी कॉपी और कलम

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखपुर में बुधवार को शिक्षा एक समान के तहत रामअशीष प्रसाद उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से बच्चों में कापी कलम वितरण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता समाजसेवी विनोद मानव व संचालन गोविंद प्रसाद ने किया।

इस नीति के बारे में जानकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमती सुमन देवी ने सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अनिल प्रजापति, संतोष कुमार, धनन्जय राजभर, मुलायम यादव, गोपाल गौतम, अमरनाथ राजभर,पिन्टू यादव, संतोष यादव(प्रधान) इत्यादि लोगों मौजूद रहे।











