जय हो नगर निगम वाराणसी: जलकल के जीएम साहब, सराय गोवर्धन स्थित चिकियाने की सीवर समस्या का समुचित समाधान कब होगा? फिर बहाने लगा इस इलाके का सीवर अपने आंसू

ए0 जावेद

वाराणसी: वाराणसी में सीवर समस्या अब और भी गम्भीर होती जा रही है। इसका कारण सिर्फ इतना है कि सीवर समस्या का समुचित समाधान न करके सम्बन्धित विभाग केवल क्षणिक समस्या निस्तारण पर विश्वास करने लगा है। शायद यही कारण है कि हर एक हफ्ते में ही समस्या फिर से दुबारा मुह बा कर खडी हो जाती है। ऐसे ही स्थिति से दो चार हो रहा है बेनियाबाग़ के निकट स्थित सराए गोवर्धन इलाके का चिकियाना मोहल्ला जहा सीवर की सफाई होने के एक सप्ताह के बाद ही दुबारा सीवर बहाना शुरू हो जाता है।

दरअसल, सराय गोवर्धन इलाका वर्त्तमान में स्थानीय प्रतिनिधित्व विहीन है। पिछले दिनों यहाँ के पार्षद संजय सिंह डाक्टर का देहांत हो जाने के बाद से यहाँ पार्षद की कुर्सी खाली पड़ी हुई है। इस कारण इलाके की समस्याओं पर आवाज़ कोई नही उठा रहा है। कहने को तो इलाके में सियासी शख्सियते काफी है और काफी लोग आगामी निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे हुवे है। मगर समस्याओं के निस्तारण हेतु कोई आगे नही आता है। यही कारण है कि यह वार्ड समस्याओं को अपने अन्दर समेटे खुद सिसकियाँ ले रहा है।

ताज़ा मामला सराय गोवर्धन स्थिति चिकियाने का है। बेनिया बाग़ से चंद कदमो की दुरी पर इस घनी आबादी का सीवर एक बार फिर भर कर अपने हालात पर आंसू बहा रहा है और सड़क पर उसके आंसू यानी सीवर का पानी बह रहा है। इलाके के निवासियों की माने तो लगभग हफ्ते दस दिन में ऐसी समस्या लगातार विगत एक वर्षो से अधिक समय से आ रही है। कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद सीवर की सफाई होती है और फिर हफ्ते दस दिन भी नही गुज़रते है सीवर दुबारा भर जाता है और सड़क पर सीवर का पानी बहने लगता है।

इस सीवर समस्या के मूल में जाए तो इस इलाके की सीवर लाइन ध्वस्त हो चुकी है। इसको बदलवाने के लिए इलाके के लोगो ने कई बार स्थानीय अधिकारियो और कर्मचारियों से निवेदन भी किया। मगर इलाके की जर्जर सीवर लाइन को बदल कर समस्या का समुचित निदान करने के बजाये सम्बन्धित विभाग सिर्फ सीवर सफाई करवा कर समस्या का क्षणिक निदान कर देता है। मगर ये क्षणिक निदान केवल हफ्ते दस दिनों तक ही इलाके के लोगो को आराम दे पाता है और दुबारा सीवर भर कर बहने लगता है। स्थानीय लोगो ने इस सम्बन्ध में बताया कि जब तक पार्षद संजय सिंह डाक्टर थे तब तक समस्याओं के लिए उनको बता देने पर समस्या का निस्तारण हो जाता था। मगर उनके देहांत के बाद स्थानीय प्रतिनिधित्व कोई है नही जिसके कारण समस्या का समाधान केवल टेम्परेरी तौर पर कर दिया जाता है।

इलाके के लोगो का कहना है कि हमारे वोट के लिए सभी लोग हमारे पास आते है। मगर हमारी समस्या सुनने वाला कोई दिखाई नही दे रहा है। लोग नगर निकाय चुनावो की तैयारियों में लगे है। मगर हमारी समस्या को हल करवाने की पहल कोई नही करता है। क्षेत्रीय नागरिको ने सम्बन्धित अधिकारियो से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस इलाके की सीवर लाइन जो ध्वस्त हो चुकी है को बदलवाया जाए ताकि इलाके की सीवर से सम्बन्धित समस्या का निस्तारण हो सके।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *