खबर का असर: सच हुआ जलकल विभाग द्वारा किया हुआ “As Soon As Possible” का वायदा, समाचार प्रकाशन के एक घंटे में ही लगा काम और साफ़ हुआ बेनिया स्थित सराय गोवर्धन में जाम सीवर

ए0 जावेद
वाराणसी: बेशक वाराणसी नगर निगम के जलकल विभाग की जेई प्रीती सिंह और महाप्रबंधक ने हमसे किये वायदे “As Soon As Possible” को सत्य कर दिखाया और समाचार प्रकाशन से महज़ एक घंटे के अन्दर ही सफाई कर्मियों के द्वारा जाम सीवर की सफाई करवा कर आम जनता को राहत प्रदान किया।

मामले में हमारे द्वारा स्थानीय अभियंता प्रीती सिंह से इस सम्बन्ध में जब उनकी प्रतिक्रिया हेतु फोन पर बात किया गया था तो उन्होंने हमसे वायदा किया कि समस्या का निस्तारण ““As Soon As Possible”” के तर्ज पर कर दिया जायेगा।












