वाराणसी एमएलसी सीट: कायम है बृजेश सिंह का दबदबा, भारी अंतर से सपा प्रत्याशी उमेश यादव की हार, भाजपा प्रत्याशी रहे तीसरे पायदान पर

शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी एमएलसी चुनावो में बृजेश सिंह का दबदबा कायम है। एक बार फिर माफिया डॉन बृजेश सिंह के परिवार में वाराणसी एमएलसी सीट गई है। इस बार एक सीट पर बृजेश सिंह की पत्नी अनपूर्ण सिंह ने चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में उन्होंने भारी अंतर के साथ जीत दर्ज किया। यहाँ सबसे बड़ी बात रही कि भाजपा के इस गढ़ में भाजपा तीसरे नम्बर पर रही।












