वाराणसी: दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद 3 अप्रैल को होगा सीएम योगी का प्रथम वाराणसी दौरा

शाहीन बनारसी
वाराणसी। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने है। मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के बाद 3 अप्रैल को सीएम योगी का पहला वाराणसी दौरा होगा। लगातार दूसरी बार सीएम बनने के बाद से ये योगी आदित्यनाथ का पहला वाराणसी दौरा होगा।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार नेपाल के पीएम शेरबहादुर देउबा की अगवानी के बाद काशी विश्वनाथ धाम से लेकर पशुपतिनाथ मंदिर में होने वाले आयोजनों में मुख्यमंत्री उनके साथ रहेंगे। वाराणसी में नेपाली समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में नेपाल के पीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कुछ मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। वही मुख्यमंत्री कार्यालय से आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।











