हरियाणा: आपसी विवाद होने पर श्रमिक ने राजमिस्त्री की सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, उपचार के दौरान हुई मौत

तारिक़ खान
डेस्क। आपस में विवाद होने पर श्रमिक ने राजमिस्त्री के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मामला हरियाणा के रोहतक का है। जहाँ शहर के नेहरु कॉलोनी में मकान बनाने का ठेका लिया गया था। उसी मकान में हुई आपसी विवाद में श्रमिक ने राजमिस्त्री पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वह अपनी मां और दूसरे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल पिता कृष्ण कुमार को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।











