अबुधाबी के 16वे शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का हुआ इन्तेकाल, दुबई में 40 दिन का शोक हुआ घोषित

शाहीन बनारसी

डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबुधाबी के 16वे शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का आज जुमे के रोज़ इन्तेकाल हो गया है। वह 73 वर्ष के थे और कई सालो से बीमार चल रहे थे। अबुधाबी की आधिकारिक WAM न्यूज एजेंसी ने कहा है कि, “राष्ट्रपति मामलों का मंत्रालय शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के शुक्रवार 13 मई को निधन हो जाने की इस दुख की घड़ी में UAE के लोगों और इस्लामिक दुनिया के साथ है।” मंत्रालय ने 40 दिन के शोक की घोषणा की है और शुक्रवार से UAE का झंडा 40 दिन तक आधा झुका रहेगा। पहले तीन दिन के लिए सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के दफ्तरों में काम भी स्थगित कर दिया गया है।

शेख खलीफा ने साल 2004 में UAE के दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी, और आबू धाबी के 16वें राजा और अपने पिता का स्थान लिया था। आबू-धाबी यूएई का सबसे धनी अमीरात है। उन्हें साल 2014 से ही कभी-कभार सार्वजनिक तौर पर देखा जा गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी सर्जरी हुई थी, हालांकि वह आदेश जारी करते रहे।

उनके भाई और आबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जाएद को अब अगले कुछ सालों में UAE का प्राकृतिक शासक माना जा रहा है। भारतीय नेताओं ने दुबई के राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किए हैं।  केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने लिखा है कि उन्हें शेख खलीफा के निधन पर बेहद दुख है जिन्होंने हमेशा केरल के साथ ्अच्छे रिश्ते रखे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *