ज्ञानवापी सर्वे प्रकरण: अहल-ए-सुबह से जारी है सर्वे, देखे कुछ तस्वीरें
अजीत कुमार
वाराणसी। वाराणसी ज्ञानवापी सर्वे प्रकरण में अदालत के हुक्म की तामीर करने के लिये मुस्तैद प्रशासन के साथ कोर्ट सर्वेवर द्वारा सर्वे का कार्य जारी है। इस दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।
इस दरमियान मिल रही जानकारी के अनुसार पहले तहखाने का सर्वे हो चुका है और दूसरे तहखाने का सर्वे जारी है। इस दमियान ताला खुलवाने की ज़रूरत नही पड़ी है ऐसी जानकारी मिल रही है।
सर्वे के दौरान बैरिकेटिंग के अंदर किसी को जाने की अनुमति नही है। मीडिया को भी बैरिकेटिंग के बाहर रखा गया है। मस्जिद परिसर के 100 मीटर दूर ही पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखा है। हर तरफ नाकेबन्दी की स्थिति है।
इस दरमियान दर्शन करने आ रहे दर्शनार्थियों को सुरक्षा जांच के बाद प्रसार में प्रवेश दिया जा रहा है। शांतिपूर्वक दर्शन का कार्य चल रहा है। बांस फाटक से मस्जिद परिसर तक भारी पुलिस बल तैनात है। चप्पे चप्पे पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर रखे है।
गलियों के भी पुलिस गश्त जारी है। बेवजह घूम रहे अथवा खड़े लोगो को रोका और टोका जा रहा है। पल पल की अपडेट पाने के लिये जुड़े रहे हमारे साथ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..