डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया निर्माणाधीन कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरिक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

श्याम यादव
चंदौली: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कल शनिवार की शाम नौबतपुर में बन रहे बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कालेज का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये। इस दरमियान उन्होंने इस निर्माण कार्य की कार्यदाई संस्था के डीजीएम रंगाराव जाला से मेडिकल कालेज निर्माण की पूरी जानकारी ली और निर्माणाधीन बिल्डिंग को देख कार्य मानक के अनुरूप तय समय सीमा मे पूरा कराने का निर्देश कार्यदाई संस्था को जारी किया।

इस दौरान डीएम संजीव कुमार, एसपी अंकुर अग्रवाल, एसडीएम, सीएमओ, सकलडीहा सीओ अनिरुध्द सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ,चेयरमैन विरेंद जायसवाल, चंदौली चेयरमैन रविंद्र गोंड, राणाप्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, उमाशंकर सिंह, अमन पांडेय रहे।











