दिल्ली दंगे का आरोपी शाहरुख़ पठान आया पेरोल पर जेल से बाहर, भीड़ ने किया ज़ोरदार स्वागत

आदिल अहमद
डेस्क: भीड़ में तब्दील होते समाज को क्या कहेगे आप। किसी हिंसा के आरोपी को भीड़ सेलिब्रेटी बना कर उसका स्वागत करती है। यहाँ मामले को मज़हबी चश्मे से नही देखना चाहिए। दिल्ली दंगे का आरोपी शाहरुख़ जिसका पिस्टल ताने हुवे वीडियो वायरल हुआ था जेल से कुछ घंटे के लिए पेरोल पर बाहर आता है। जेल से पेरोल पर बाहर आये शाहरुख़ का भीड़ एक सेलिब्रेटी की तरह स्वागत करती है। शाहरुख़ भी सबका हाथ हिला कर आभार व्यक्त करता है। वीडियो इसका सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अदालत ने दिल्ली दंगो के मामले में शाहरुख को दोषी करार दिया था। 23 मई को शाहरुख कुछ घंटों की पैरोल पर बाहर आया था। ये पैरोल उसे बीमार पिता से मिलने के लिए दी गयी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह सजा मिलने के बाद भी शाहरुख के चेहरे पर कोई शिकन नही थी। इलाके के लोग सैकड़ो की संख्या में इकठ्ठे होकर उसका स्वागत कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे है। आपको बता दें कि फिलहाल शाहरुख को वापस जेल भेज दिया गया है।











