देखे दिल दहला देने वाला वायरल वीडियो: युवक को पेड़ से उल्टा लटका कर 5 बदमाशो ने किया पिटाई

तारिक़ खान
दिल दहला देने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे एक युवक को पेड़ से उलटा लटका कर बुरी तरह से पिटाई किया जिससे वह युवक बुरी तरह घायल हो गया। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है जहाँ पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 5 बदमाशो ने मिलकर एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाया तथा उसकी क्रूरता से पिटाई किया। बताते चले कि पांचों आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 307 -34 की कार्यवाही की गई है।

#WATCH Chhattisgarh | A man was thrashed by 5 people as he was hung upside down from a tree in Bilaspur district
(Viral video) pic.twitter.com/hjclQDmt7m
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 1, 2022
उन्होंने बताया कि महावीर इस दौरान वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन अगले दिन सोमवार को मनीष ने उसे पकड़ लिया और चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तब मनीष ने महावीर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया, इसलिए पुलिस ने महावीर को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बाद में मनीष ने महावीर पर आरोप लगाया कि बुधवार की रात महावीर फिर उसके घर पहुंचा और बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मनीष और अन्य चार आरोपियों ने महावीर को पकड़ा और गांव में ईंट भट्टे के पास कथित तौर पर उसे एक पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।











