लखीमपुर खीरी: युवक की चाकू मार हत्या करने वाले आरोपियों की पुलिस से हुई मुठभेड़, 1 को पैर में लगी गोली, कुल 2 गिरफ्तार, मृतक ने आरोपी की बहन का बना रखा था अश्लील वीडियो, करता था ब्लैक मेल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: बीती 9 मई को देर रात आनंद टाकीज़ के सामने पान भण्डार की दुकान से पान खरीद रहे जेपी मिश्रा नाम के युवक को बाइक सवार बदमाशों द्वारा चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी तीन युवको को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस ने वरुण को जिला अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस की माने तो ,मृतक जेपी मिश्रा ने आरोपी की बहन से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर उसका वीडियो बनाया और आरोपी वरुण को ब्लैक मेल करता था तथा जगह जगह जलील किया करता था। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।











