सोनभद्र में बनेगा विरसा मुंडा अध्ययन केंद्र

शाहीन बनारसी
वाराणसी। “प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” कार्यक्रम के अंतिम दिन ये तय हुआ कि जनपद सोनभद्र में डेढ़ एकड़ भूमि पर विरसा मुंडा के नाम पर एक अध्ययन केंद्र बनाया जाएगा। केन्द्र का शिलान्यास 15 अगस्त को होगा।

उन्होंने बताया सेन्टर फार हारमोनी एंड पीस की तरफ से संजय सिंह के संपादन में जनपद कुशीनगर के कसया से साझी विरासत की प्रतिनिधि पत्रिका “सदभावना सागर” का प्रकाशन जल्द ही शुरू किया जाएगा।











