अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरणों के साथ चार शराब माफिया हुए गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देशन में अवैध कच्ची शराब शराब निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के चलते थाना सम्पूर्णानगर के थाना प्रभारी बलवंत शाही के निर्देश पर उप-निरीक्षक आशीष शेहरावत ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर क्षेत्र के ग्राम घोला से चार शराब माफियाओं को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।












