उन्नाव: अचानक पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, बस में सवार 35 लोगो में से 7 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल

मो0 कुमेल

उन्नाव। अचानक पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस से आज बड़ा हादसा हुआ है। बस में 35 सवारियां थी जिनमे से हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है। जहाँ आजाद मार्ग बाइपास के पास एक रोडवेज बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में घायल हुए  लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 7 लोगो की हालत गंभीर है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना इलाके में आजाद नगर की रोडवेज बस आजाद मार्ग चौराहा पर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्रियों में से सात गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। चीखपुकार के बीच सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया है।।

बताते चले कि हादसा रात लगभग दो बजे का है। आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस 35 यात्रियों को लेकर लखनऊ से कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस आजाद मार्ग चौराहा के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच आसपास के ढाबों से आए लोगों ने पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिन्हें मामूली चोट आई, वह प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।

हादसे के बारे में कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी दिनेश व सुनील ने बताया कि चालक काफी तेज गति से बस को चला रहा था। कई बार टोकने के बाद भी उसने रफ्तार धीमी नहीं की, जिसके चलते हादसा हो गया। पुलिस जांच कर रही है। कानपुर पनकी के बनपुरवा निवासी दिनेश, सुनील, बहराइच की मुन्नीदेवी,  कल्याणपुर कानपुर की हिरामती, कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी वंदना, श्रावस्ती निवासी सर्वेश पाठक समेत सात गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *