कल ही हटाई गई थी पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की सुरक्षा और आज 30 गोलियां मार कर हुई हत्या, जाने कौन है मृतक सिद्धू मुसेवाला

तारिक़ आज़मी/ शाहीन बनारसी

डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा वीआईपी की हटाई गई सुरक्षा में कांग्रेस नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की भी सुरक्षा हटा लिया गया था। सुरक्षा हटाये जाने के महज़ एक दिन बाद ही सिद्धू मुसेवाला की हमलावरों ने गीली मार कर हत्या कर दिया है। इस हमले के दरमियान सिद्धू के दो मित्र भी सिद्धू के साथ थे। हमले में सिद्धू के दोनों दोस्त घायल हो गए है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हमला उस समय हुआ जब मूसेवाला और उनके दो दोस्त पंजाब में अपने गांव मानसा जा रहे थे।

हमले के दरमियान मूसेवाला की एसयूवी पर गोलियों की बौछार की गई। शुभदीप सिंह सिद्धू एक पंजाबी गायक के रूप में सिद्धू मूसेवाला नाम से लोकप्रिय थे। यह घटना पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अकाली नेता विक्कू मिददुखेड़ा की हत्या की साज़िश का आरोप सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर था। मूसेवाला अगले सप्ताह गुड़गांव में अपना शो करने वाले थे। मूसेवाला पिछले साल नवंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कल यानी शनिवार को ही 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई, उनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल में भी पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने शनिवार को 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली। कहा गया कि सुरक्षा वापस लेने से पहले पंजाब की नई-नवेली सरकार ने इस मसले पर एक रिव्यू बैठक की थी जिसमें इस बात पर विचार विमर्श किया गया था कि क्या 424 लोगों को सुरक्षा की जरूरत है?

सिद्दू मूसे वाला उनका शॉर्ट नेम है उनका पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। वे मनसा जिले के मूसा गांव में रहते हैं इसलिए उन्होंने नाम भी गांव से मेल खाता हुआ रखा था। बता दें की शुभदीप सिंह सिद्धू पंजाब के जाने माने सिंगर हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। आम आदमी के विजय सिंगला ने उन्हें 63 हजार वोटों से हराया था। आपको बता दें की शुभदीप सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरूआत लिरिक्स राइटर से की थी। उनका गाना लाइसेंस काफी पॉपुलर हुआ था। शुभदीप सिंह सिद्धू ने कई पॉपुलर लोगों के साथ काम किया है वे ब्राउन बॉइज के साथ भी काम कर चुके हैं। आपको बता दें की इसी साल सिद्दू को द गार्जियन द्वारा नॉमीनेट भी किया था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *