कैदी नम्बर 241383 नवजोत सिंह सिद्धू बनेगे जेल में क्लर्क, तीन महीने मिलेगी ट्रेनिंग और उसके बाद रोज़ मिलेगा इतना वेतन

आफताब फारुकी
सिद्धू को ‘रोड रेज’ मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया। पहले दिन उन्होंने जेल में खाना नहीं खाया था। वहीं तबीयत सही नहीं होने के कारण सिद्धू को मेडिकल जांच के लिए पटियाला के राजिंद्र अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद जेल में उनको डाक्टर के बताये अनुसार 7 प्रकार के भोजन चार्ट के अनुसार मिलेगे।

जेल अधिकारियों ने बताया कि 58 साल के सिद्धू को बतौर कैदी नम्बर 241383 पहचाना जाता है। पहले तीन महीने उन्हें बिना वेतन के प्रशिक्षित किया जाएग और बाद में प्रतिदिन 30-90 रुपये का भुगतान किया जाएगा। ये पैसे सीधे उनके खाते में भेजे जाएंगे। जेल में बंद कैदी दिन में आठ घंटे काम कर सकते हैं।










