छेड़खानी का मुकदमा हुआ दर्ज, 2 नामजद

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली बड़ागांव में एक महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट के साथ गाली दिये जाने का मुकदमा दर्ज कर महिला के चोटों का डाक्टरी परीक्षण सोमवार को कराया गया।

महिला ने आरोपियों पर अचानक घर में घूस कर अश्लील हरकत करने, मारपीट व गाली देने का आरोप लगाया है। इस मामले की विवेचना उप-निरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गयी है।











