ज्ञानवापी: गेट नम्बर 4 पर आयशा बेगम पढने लगी नमाज़, पुलिस ने लिया हिरासत में

शाहीन बनारसी
वाराणसी: ज्ञानवापी में आज जुमे की नमाज़ से पहले एक महिला आकर गेट नंबर 4 पर नमाज़ पढने लगी। नमाज़ पढ़ती महिला को देख सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के हाथ पाँव फुल गए। महिला की नमाज़ ख़त्म होने के बाद इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने महिला सिपाहियों की मदद से नमाज़ पढ़ रही महिला को हिरासत में ले लिया है। थाने पर महिला से पूछताछ चल रही है।

#वाराणसी : एक महिला काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नम्बर 4 पर पढ़ने लगी नमाज़ । महिला को हिरासत में लिया गया @Uppolice pic.twitter.com/Plfvtn6LlO
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 6, 2022
इस दरमियान आसपास तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुच गए। महिला द्वारा दो रकआत नमाज़ के बाद फेरे गए सलाम के उपरांत इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने महिला सिपाहियों की मदद से महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से थाने में पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का नाम आयशा बेगम बताया जा रहा है। महिला जैतपुरा इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।











